आज के बच्चे कल का भविष्य हैं : शिवाजी पावड़े

Spread the love

मुंबई / संवाददाता

मुंबई : सभी जानते हैं कि बाल दिवस बच्चों के लिए एक पवित्र दिन होता है। मुंबई एंटॉपहिल के सेक्टर-1 गृह कल्याण केंद्र स्कूल में यह दिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। एंटॉपहिल, मुंबई के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, शिवाजी पावड़े इस शुभ अवसर के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा, “आज के बच्चे कल का भविष्य हैं। केवल शिक्षक ही नहीं, बल्कि माता-पिता भी अपने बच्चों की उचित देखभाल करना हैं। आजकल मोबाइल का इस्तेमाल समाज के लिए एक गंभीर समस्या है, इसलिए हर माता-पिता को अपने बच्चों को इससे दूर रखने के लिए इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।” सी.पी.डब्ल्यू.डी. मुंबई के कार्यकारी अभियंता विक्रांत वर्मा ने कहा, “जी.के के. स्कूल के सभी बच्चों को मेरी शुभकामनाएं। मुझे यह सुनकर बहुत खुशी हुई कि जी.के.के. स्कूल के शिक्षक समर्पित रूप से छात्रों को पढ़ा रहे हैं और भारत सरकार के लिए विभिन्न सामाजिक कल्याण गतिविधियां भी कर रहे हैं। “बाल दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, अभिभावकों और बच्चों को मेरा विशेष धन्यवाद।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button