
रेलवे पैसेंजर फाउंडेशन के अध्यक्ष अकबर खान ने GRP और RPF की मदद से बांद्रा स्टेशन प्लेटफार्म नो. 6/7 के यात्रों से कहा की घबराने की कोई ज़रुरत नहीं है l

मुंबई / अकबर खान
मुंबई : मुंबई के धारावी इलाके में रेल पटरियों के पास झुग्गियों में भीषण आग, हार्बर लाइन लोकल ट्रेन के पटरियों के समीप स्थित झुग्गी झोपड़ी में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई. जिस से प्रभावित इलाके पर ट्रेनों को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया. वही रेलवे पैसेंजर फाउंडेशन के अध्यक्ष अकबर खान ने GRP और RPF की मदद से बांद्रा स्टेशन प्लेटफार्म नो. 6/7 के यात्रों से कहा की घबराने की कोई ज़रुरत नहीं है l ट्रेनों को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया. जो शुरू हो जाएगी l बताया जाता है कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है. करीब 60 फीट चौड़े रास्ते पर स्थित नवरंग परिसर के पास बनी झुग्गियों में दोपहर करीब 12.30 बजे आग लग गई. इस बारे में नगर निगर मे एक अफसर ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए कम से कम चार दमकल की गाड़ियां और अन्य वाहन पहुंचे तथा आग बुझाने की शुरुआत की.
वहीं दूसरी तरफ आग लगने की जानकारी मिलने के बाद रेलवे ने पटरियों के काफी करीब होने की वजह से हार्बर लाइन पर बांद्रा और माहिम के बीच लोकल ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया. हालांकि अभी आग लगने के कारणों तथा इससे हुए नुकसान का अभी तक पता नहीं चल सका है.
इस बारे में पश्चिम रेलवे के एक प्रवक्ता के मुताबिक माहिम और बांद्रा के बीच पूर्वी दिशा में अप हार्बर लाइन से लगी झुग्गियों में आग लगने की घटना को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर ओवरहेड उपकरणों के लिए बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया गया.
हालात के नियंत्रण में आने तक हार्बर लाइन पर ट्रेन सेवाओं को व्यवस्थित किया गया है. प्रवक्ता ने कहा, ‘‘किसी भी यात्री या ट्रेन को कोई खतरा नहीं है क्योंकि उन्हें व्यवस्थित कर दिया गया है और वे घटनास्थल से दूर हैं.’