हज यात्रा 13 साल के बच्चों के वीज़ा प्रतिबंध हटा दिया हज यात्रा  किराया मे बढ़ोतरी पूर्व हज कमेटी अध्यक्ष हाजी इब्राहिम भाईजान ने हज कमेटी पर उठाये सवाल

Spread the love

हज यात्रा के बीच किराया बढ़ोतरी से हाजियों में नाराजगी; बोले- “10 हजार रुपये का एक्स्ट्रा बोझ डाला गया”

मुंबई / अकबर खान

मुंबई : सऊदी सरकार ने इस साल 13 साल से कम उम्र के बच्चे हज यात्रा पर रोक लगा दी थी l सऊदी अरब ने बच्चों से जुड़ा एक निर्णय लिया है। जिसके बाद देशभर के 200 से ज्यादा बच्चों का वीजा निरस्त कर दिया गया । वही देशभर से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का सिलसिला शुरू हो चुका है, लेकिन इसी बीच केंद्र सरकार के एक बड़े फैसले ने हाजियों की परेशानी बढ़ा दी l हज यात्रियों के किराए में अचानक 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई, जिससे यात्रियों में नाराजगी देखने को मिल रही है.

हज कमेटी के CEO shanawaz.C ने बताया कि मध्य-पूर्व में युद्ध और तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में वृद्धि हुई है. इसी कारण प्रति हज यात्री को 10 हजार रुपये जमा करने होंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि मक्का-मदीना पहुंच चुके और यात्रा पर जाने वाले सभी हाजियों को अतिरिक्त राशि जमा करनी अनिवार्य है.
इस मामले को लेकर हाजी इब्राहिम भाईजान ने केंद्र सरकार और हज कमेटी को आड़े हाथों लिया है।हज यात्रा की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस साल मई के महीने में हज का आयोजन होने जा रहा है। देश भर से हज करने के लिए लाखों की तादाद में मुसलमान मक्का में काबा के सामने पहुंचते है। महाराष्ट्र से भी हर साल बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग हज यात्रा पर जाते हैं, लेकिन इस बार बच्चों के वीजा निरस्त करने और हज किराया मे बढ़ोतरी के फैसले पर मुस्लिम समाज में गहरा आक्रोश फैल गया है।

सऊदी अरब ने हज यात्रा के लिए 15 वर्ष से कम बच्चों पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है और पूर्व नीति को बहाल कर दिया है। सऊदी अरब ने इस वर्ष के हज के लिए 15 वर्ष से कम बच्चों पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है और पहले की उस नीति को बहाल कर दिया है जिसके तहत 12 वर्ष और उससे अधिक आयु के बच्चे वार्षिक तीर्थयात्रा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button