
मुंबई / अकबर खान
मुंबई : मॉब लीचिंग की घटना और मुस्लिम समाज पर अभद्र भाषा के खिलाफ समस्त मुस्लिम समाज विकास संघ,का मुंबई आज़ाद मैदान मे धरना दिया गया l भाजपा के नेताओं का मुस्लिम समाज के खिलाफ बयान बाज़ी और अभद्र भाषा के खिलाफ महाराष्ट्र रत्नागिरी से आए मुस्लिम समाज विकास संघ के अध्यक्ष मुराद अड्डेकर, मोहम्मद हुसैन मूसा, इमदाद चौगले, शकील चपेकार, मुजफ्फर मुल्ला, तनु अम्बेकर, आसिफ मुक़दमा, मुन्ना काज़ी, ने मुंबई के आज़ाद मैदान मे धरना दिया l वही मांग की है की दोषियों की जल्द गिरफ्तारी हो l भाजपा मंत्री और नेताओं द्वारा मुस्लिम समाज के खिलाफ अभद्र भाषा वापर्ने और देश भर मे हो रहे मुसलमानो के मॉब लिंचिंग में न्यायिक और कानूनी प्रक्रिया असंतोष है l मुस्लिम समुदाय के विरुद्ध बार-बार धार्मिक द्वेष भड़काने और सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले बयान दिए जा रहे हैं। ये बयान भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 19 और 21 तथा भारतीय दंड संहिता 2023 की धारा 197, 299 और 353 का स्पष्ट उल्लंघन हैं। लोढ़ा ने कहा था कि अगर कुरान पढ़नी है तो पाकिस्तान चले जाओ… अगर भारत में रहना है तो रामायण पढ़नी होगी….. हममें से कोई भी इसे स्वीकार नहीं करता, l ऐसे बयान राज्य की धर्मनिरपेक्षता, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समरसता के लिए खतरा हैं। चूँकि राज्य के सभी नागरिकों के समानता का दर्जा है l हमारे अधिकार की रक्षा करना सरकार की ज़िम्मेदारी है, संबंधित विधायकों के विरुद्ध कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है। जिस के खिलाफ मुंबई आज़ाद मैदान मे एक दिन का धरना दिया गया l अड्रेकर ने कहा की इस प्रतीकात्मक भूख हड़ताल के पीछे कोई राजनीतिक मकसद नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं करते हैं, तो वे हमारी सामाजिक भावनाओं को और तार तार कर सकते है l अगर हम उनकी बातों पर प्रतिक्रिया नहीं देते हैं, तो वे और अधिक भाषाओं का उपयोग कर सकते है l इसलिए संगठन मुस्लिम समाज विकास संघ जिला रत्नागिरी की ओर से, मुस्लिम समाज के सभी अधिकारों के लिए लड़ने का एक कदम उठाया है।