बिहार में नीतीश और पीएम मोदी की बड़ी जीत, मुंबई BJP कार्यालय मे जश्न

Spread the love

मुंबई / अकबर खान

मुंबई: बिहार विधानसभा चुनाव के नातिजों ने साफ कर दिया की बिहार नीतीश के वादों पर अब भी बिहार की जनता को भरोसा है। एग्जिट पोल के आंकड़ों को पार करते हुए एनडीए ने बिहार में प्रचंड जीत दर्ज करने की ओर कदम बढ़ा दिया है। इन आंकड़ों ने एक बात तो साफ कर दी है कि बिहार की जनता नीतीश कुमार के लंबे शासन ने अभी तक ऊबी नहीं हैं और नीतीश के वादों पर अब भी बिहार की जनता को भरोसा है।वही बिहार भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल से पीएम मोदी और नीतीश कुमार की एक तस्वीर पोस्ट की गई है। इस पोस्ट में पीएम मोदी ने नीतीश कुमार का हाथ पकड़कर ऊपर उठाया हुआ है और सामने जनता का विशाल हुजूम खड़ा है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘जोड़ी मोदी-नीतीश के हिट हो गयील,
बिहार के विकास फिर रिपीट हो गयील!’ वही BJP मुंबई कार्यालय मे जश्न का माहौल बना हुवा है l चर्चा है कि इस प्रचंड जीत को सेलीब्रेट करने के लिए पीएम मोदी शाम 6 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे। वहीं पूरे बिहार में भाजपा और जेडीयू के कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button