
सड़क कर्मचारियों ने गैस पाइप तोड़ा; निवासियों ने ठेकेदार के खिलाफ आवाज़ उठाई

मुंबई / अकबर खान
मुंबई: कंक्रीटीकरण और सड़क परियोजनाओं के चलते शहर में बड़े पैमाने पर खुदाई हो रही है, जिस से महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) की गैस पाइपलाइन को एक निजी ठेकेदार ने बांद्रा (पश्चिम) के 30वें रोड के पास फट गई जिस से हर तरफ गैस और अफरा तफरी फैल गई l बता दे की कंक्रीटीकरण और सड़क परियोजनाओं के चलते शहर में बड़े पैमाने पर खुदाई हो रही है, जिससे मुंबईकरों को सड़कों पर परेशानी रुकावटों और पाइपलाइनों के क्षतिग्रस्त होने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। वही बुधवार को बांद्रा पश्चिम सेंट थेरेसा रोड, वाटरफील्ड रोड, पर एमजीएल गैस लाइन फटने से अफरा तफरी फैल गई थी l वही के एक वर्ल्ड रिकॉर्ड सोशल इन्फेलूंसर तारिक खत्री ने अपनी जान पर खेल कर आस पास के रहने वाले कई लोगों की जान बचाई वो अपनी माँ को भी उठा कर बिल्डिंग से बाहर निकले l वही तारिक खत्री स्थानिये निवासी ने खार पुलिस को स्टेटमेंट दिया और मुद्दा उठाया की इस घटना की जाँच होनी चाइये FIR की मांग की l सड़क निर्माण श्रमिकों ने एमजीएल गैस पाइपलाइन तोड़ दी थी।, जिसके कारण बुधवार को आसपास के क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति ठप हो गई थी। वही एमजीएल की आपातकालीन टीम ने इसे ठीक करने के लिए गैस की आपूर्ति अस्थायी रूप से रोक दी थी l रोड नंबर 16, 24, 25, 28 और 29, सेंट थेरेसा रोड, वाटरफील्ड रोड, मैनुअल गोंसाल्वेस रोड, पांडुरंगा आश्रम रोड, बांद्रा पश्चिम में गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई। स्थानीय लोग आक्रोशित थे और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। और एफआईआर दर्ज करने की मांग की। देर शाम तक सुधार कार्य जारी रहा। एमजीएल के एक अधिकारी ने कहा कि रात 11 बजे तक गैस आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि प्रभावित ग्राहकों को इसकी सूचना दे दी गई है और “होने वाली असुविधा के लिए खेद है।”
वर्ल्ड रिकॉर्ड सोशल इन्फेलूंसर तारिक मुशताक़ खत्री, स्थानीय निवासी ने कहा “यह घटना सार्वजनिक सुरक्षा के प्रति घोर उपेक्षा दर्शाती है। ऐसा प्रतीत होता है कि कर्मचारी उचित सुरक्षा सावधानियों के बिना काम कर रहे थे, और पर्यवेक्षण अधिकारी (बीएमसी और ठेकेदार) अपने कर्तव्य में विफल रहे हैं। वही सड़क निर्माण कार्य के कारण पहले भी अदानी इलेक्ट्रिकल लाइन और पानी की पाइप लाइन में ऐसी ही समस्याएँ देखी गई थीं।