मुंबई युवा कांग्रेस का महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love

मुंबई / अकबर खान

डॉ.संपदा मुंडे के साथ हुए उत्पीड़न और आत्महत्या पर

मुंबई / अकबर खान

मुंबई : डॉ.संपदा मुंडे के साथ हुए उत्पीड़न और आत्महत्या पर न्याय दिलाने की मांग को लेके मुंबई युवा कांग्रेस अध्यक्ष
ज़ीनत सब्रीन के नेतृत्व मे सोमवार को महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष जीनात सब्री,ने कहा की
डॉ.संपदा मुंडे की मौत सिर्फ एक आत्महत्या नहीं, सत्ता द्वारा सच की हत्या है। ये घटना समाज पर कलंक है,l वही मुंबई महिला कांग्रेस महासचिव आयशा असलम खान, ने कहा की जहां अमानवीय, असंवेदनशील और इस सिस्टम ने एक होनहार बेटी की जान ले ली। वही महाराष्ट्र के सतारा में लोगों की जान बचाने वाली महिला डॉक्टर संपदा मुंडे ने बलात्कार और उत्पीड़न से तंग आकर खुदकुशी कर ली। जिस पर सरकार खामोश है l अपने सुसाइड नोट में संपदा मुंडे ने बताया कि एक पुलिसकर्मी ने उनका कई बार बलात्कार और शोषण किया। ऐसी वीभत्स घटनाएं बीजेपी सरकार में महिलाओं पर बढ़ते अपराध की कलई खोल रही हैं, जिसमें रक्षक ही भक्षक बन चुके हैं। हम पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं, उन्हें न्याय दिलाकर रहेंगे, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता हम लगातार इस ही प्रकार प्रदर्शन करते रहेंगे। इस मोर्चा मे शामिलराष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब, कल्याण डोंबिवली अध्यक्ष जगजीत सिंग, मुंबई सचिव सभी यूथ कांग्रेस अधिकारी और कार्येकर्ताओं को मुंबई पुलिस गिरगांव चौपाती से पकड़ कर आज़ाद मैदान मे छोड़ दिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button