
मुंबई / संवाददाता

दिल्ली : दिल्ली में कार में धमाके बाद बाद मुंबई में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बता दें कि दिल्ली में लाल किले के पास कार में भीषण धमाका हुआ है। अभी तक इस धमाके से लाल किले के पास हड़कंप मच गया। यह इलाका हाई-सिक्योरिटी जोन में आता है। धमाके के बाद कार में आग लग गई और घना धुआं उठने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। इलाके को सुरक्षा के मद्देनज़र घेर लिया गया है और जांच जारी है। मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां ट्रांजिट हब, ऐतिहासिक स्थलों
और भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों की निगरानी में जुट गई हैं। उत्तर प्रदेश में भी चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त तैनाती और
गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया है।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के पास
खड़ी एक कार में सोमवार शाम जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिससे आसपास मौजूद कई वाहनों में आग लग गई और
कई की खिड़कियों के शीशे टूट गए। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में 10 व्यक्ति की मौत हो गयी और कई लोगों
के घायल होने की आशंका है।