
यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा

मुंबई / अकबर खान

*मुंब्रा ट्रेन हादसे को लेकर रेलवे यूनियनों द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) स्टेशन पर चक्का जाम*
*यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा*
l क्योंकि ट्रेनें हमेशा की तरह चल रही हैं l बता दे की मुंब्रा ट्रेन हादसे को लेकर पुलिस ने जांच में बड़ा खुलासा किया है। जिस पर रेलवे यूनियन ने CSMT पर चक्का जाम कर सभी ट्रेने लेट चल रही पुलिस के मुताबिक, रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही के कारण बीते 9 जून को पांच लोगों की मौत हुई थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि घटना से चार दिन पहले रेलवे के कर्मचारियों ने पटरी का एक टुकड़ा बदला था लेकिन उसे बिना वेल्ड किए छोड़ दिया था, जिससे यह हादसा हुआ l जीआरपी) की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया है कि असंतुलित पटरी के कारण उस पर चल रही एक ट्रेन बगल वाली पटरी की ओर झुक गई, जिससे यात्री नीचे गिर गए l संबंधित रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को इस बात की जानकारी थी कि बदली गई पटरी का टुकड़ा बिना वेल्ड किए छोड़ दिया गया था। यह हादसा दिवा और मुंब्रा रेलवे स्टेशन के बीच उस समय हुआ, जब कसारा और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर जाने वाली दो ट्रेन एक तीव्र मोड़ पर एक-दूसरे को पार कर रही थीं।