चुनाव आयोग के खिलाफ शीर्ष नेताओं का प्रदर्शन, शरद पवार, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ

Spread the love

मुंबई / अकबर खान

मुंबई : चुनाव आयोग के खिलाफ शीर्ष नेताओं का प्रदर्शन, शरद पवार, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ एक मंच पर दिखाई दिए ।
शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) रायगड से रविंद्र हरिचंद्र चव्हाण,
(रायगड जिल्हाध्यक्ष,)
ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के खिलाफ शनिवार को मुंबई महानगर पालिका के सामने में विरोध मार्च निकाला। राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) नेता प्रदीप संपत वाघमारे,
विभाग अध्यक्ष कुर्ला विधानसभा से अपने सभी कार्येकर्ताओं के साथ मोर्चे मे हिस्सा लिया l वही जय महाराष्ट्र कामगार सेना अॅड. सचिन काळे, के कार्यकर्ताओं ने भी इस मार्च में भाग लिया। विपक्ष का आरोप है कि इन अनियमितताओं से भाजपा को फायदा हो रहा है। “सत्य मोर्चा” नामक यह मार्च दक्षिण मुंबई के फैशन स्ट्रीट से शुरू होकर लगभग एक किलोमीटर दूर बीएमसी मुख्यालय पर समाप्त हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) प्रमुख शरद पवार, मनसे प्रमुख राज ठाकरे और कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट सहित कई नेताओं ने इस मार्च में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button