लौह पुरुष सरदार मेवाड़ा पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया

Spread the love

खार पुलिस स्टेशन द्वारा एकता दौड़ का आयोजन मे बॉलीवुड भी शामिल

मुंबई / अकबर खान

मुंबई : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भारत सरकार की पहल से पूरे भारत में “एकता दौड़”का आयुजन किया गाय l देश भर मे राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुंबई पुलिस द्वारा सभी पुलिस स्टेशनो मे एकता दौड़ का आयोजन हुआ। वही एकता दौड़ मे खार पुलिस स्टेशन मे कुछ खास देखने को मिला जहाँ खार पुलिस के साथ बॉलीवुड, और सामाजिक कार्येकर्ताओं व युवाओं ने भी भग लिया l दौड़ का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा। मुंबई पुलिस के सहयोग से, कार्टर रोड स्थित खार पुलिस स्टेशन द्वारा सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक “एकता दौड़” का आयोजन किया गया।
इस एकता दौड़ में

बॉम्बे उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री. अभय थिप्से सर, लोकप्रिय फिल्म अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर, निकिता दत्ता, श्रीमती सुषमा शिरोमणि, अभिनेता मिनाज जावेद जाफरी, मराठी फिल्म हास्य अभिनेता अरुण कदम, निर्देशक करण बुलानी, सोनिका बेदी, राहुल बेदी, डबल ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता जैक्विन कार्वेलो, रिजवी कॉलेज के निदेशक, पूर्व सांसद अख्तर रिजवी और श्रीमती रुबीना रिजवी और अन्य गणमान्य व्यक्ति, खार पुलिस स्टेशन क्षेत्र के स्कूलों और कॉलेजों के छात्र, मोहल्ला समिति के सदस्य, खार जिमखाना, वेलिंगटन जिमखाना ओटर्स क्लब, सैशा क्लब के सदस्य, क्षेत्र के नागरिक, खार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजीव धूमल और सभी अधिकारी और कर्मचारी रन फॉर यूनिटी में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button