
(*सड़क पर गटर का गन्दा पानी भरने से चलना मुश्किल*)
मुंबई / अकबर खान
मुंबई : बांद्रा लकी होटल के सामने पानी की मेन पाइप फटने से इलाके में गन्दा पानी जमाहोगया जिस से लोगों को चलना मुश्किल होगया l इस अचानक हुई घटना से इलाके में ट्रैफिक पर असर पड़ा है और सड़क पर बड़ा ट्रैफिक जाम लग गया है। बताया गया है कि पानी के तेज़ बहाव की वजह से लक्की होटल के पास कुछ दुकानों के अंदर भी पानी घुस गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बांद्रा पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई है l ट्रैफिक को ठीक करने की कोशिश की जा रही है।
इस बीच, मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) का स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंच गये और फटी पाइपलाइन को ठीक करने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है।