
साल 1975 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र स्टारर ‘शोले’ एक कल्ट क्लासिक फिल्म है, जो पिछले 50 सालों से लोगों के बीच पॉपुलर है. इस फिल्म के हर एक डायलॉग लोगों के जुबान पर रहते हैं. अब बॉलीवुड में एक ऐसी फिल्म बनने जा रही है, जिसका ‘शोले’ से कोई संबंध तो नहीं, लेकिन फिल्म में आपको ‘शोले’ के बाद की कहानी दिखाई जाएगी.फिल्म डायरेक्टर एजाज अहमद बहुत ही जल्द ‘आज के शोले’ लेकर आ रहे हैं, जिसमें आपको ‘शोले’ के बाद क्या हुआ उसे पर्दे पर दिखाएंगे. एक्सक्लूसिव बातचीत में फिल्म डायरेक्टर एजाज अहमद ने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने 2 लीड एक्टर को सेलेक्ट भी कर लिया है, जिसमें से एक तो फैय्याज अली खान होंगे. बता दें, फैय्याज अली खान बॉलीवुड एक्टर अली खान के बेटे हैं और ये उनकी डेब्यू फिल्म है. एजाज ‘आज के शोले’ के जरिए फैय्याज को लॉन्च करने जा रहे हैं.