बांग्लादेशी ट्रांसजेंडरों पर करवाही होनी चाइए : कृष्णा मनोहर अड़ेलकर

Spread the love

गुरु मां’ के नाम से मशहूर ट्रांसजेंडर महिला ‘गुरु मां’ उर्फ बाबू ख़ान पर कड़ी करवाही हो

मुंबई : सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा आडेलकर ने मुंबई प्रेस क्लब मे पत्रकारों से कहा की मुंबई में अवैध बांग्लादेशी ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के बारे में मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. आडेलकर का दावा है कि इसी के आधार पर यह कार्रवाई की गई. और गुरु मां’ जैसे अन्य दशकों से फ़र्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनाकर अवैध रूप से भारत में रह रहे है. इनके पास मुंबई के कई इलाकों में अधिक संपत्तियाँ कैश और सोना हैं. उनके ख़िलाफ़ अलग-अलग थानों में पाँच मामले भी दर्ज हैं. वही आडेलकर का आरोप है कि मुंबई में बांग्लादेशी ट्रांसजेंडर व्यक्तियों का एक बड़ा रैकेट सक्रिय है. उन्होंने सभी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की है. आडेलकर ने कहा की ‘किन्नर के नाम और इनके आकाओं पर बांग्लादेशी नागरिकों को पनाह देने और उनसे वसूली करने का आरोप भी लगाया है l
वही सुरक्षा एजेंसियां पिछले एक साल से भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों पर कार्रवाई कर रही हैं. मुंबई पुलिस भी शहर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की शिनाख़्त कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button