
मुंबई महानगरपालिखा का मतदान उतर भारतियों का सम्मान
मुंबई / अकबर खान
मुंबई: महाराष्ट्र में निकाय चुनावों की घोषणा जल्द ही होने की संभावना है l चुनावों से पहले उत्तर भारतीय एकता मंच का शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट में प्रवेश एक संकेत देता है की महाराष्ट्र में निकाय चुनावों मे उत्तर भर्तिओ का सम्मान और चुनावी मैदान मे उतरने की तैयारी कर रहे है l
जानकारी शिवसेना उत्तर भारतीय एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा ने मुंबई प्रेस क्लब में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में दी। महाराष्ट्र मे भाषावाद के चलते उत्तर भारतीय समुदाय पर हमले तुरंत बंद होने चाहिए। उत्तर भारती महाराष्ट्र मे सालों से रह रहे है l महाराष्ट्र को कर्म भूमि और महाराष्ट्र को मौसी कहते है l मुंबई में लगभग 40 लाख उत्तर भारतीय मतदाता हैं। इसलिए, आगामी महाराष्ट्र में निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए, शिंदे गुट से उत्तर भारतीय समुदाय का उम्मीदवार मैदान में उतारा जाएगा। उत्तर भारतीय एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा ने कहा की लग भग 10 उम्मीदवार मैदान मे उतारने की कोशिश कर रहे है l सारा उत्तर भारतीय समाज, इस उम्मीदवारों के पीछे खड़े होंगे और उसे निर्वाचित कराएंगे। इसी तरह, नवंबर को मुंबई में उत्तर भारतीय एकता मंच द्वारा एक सनमान यात्रा का आयोजन किया गया है l वही मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का हमेशा से उत्तर भारतीयों के सख्त विरोधी रहे हैं।