रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) 68वां वर्धापन दिन 3 नवंबर को

Spread the love

किया रिपब्लिकन पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्र मंत्री रामदास आठावले लोगों को कोई सरप्राइज देंगे ?

मुंबई / अकबर खान

मुंबई : बाबासाहेब अंबेडकर के पत्र के आधार पर बनी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया का 68वां एतेहासिक वर्धापन दिन ,3 नवंबर को महाराष्ट्र के महाड क्रांति भूमि मे होने जा रहा है l रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्र मंत्री रामदास अठावले के नेतृत्व में महाड की सत्याग्रह क्रांतिभूमि में आयोजित किया जायेगा। साहियोगी पार्टिओं BJP, शिवसेना,(शिंदे) और अजित दादा की राष्ट्रवादी कांग्रेस, को आमंत्रित किया गया है l इस अवसर पर पार्टी के महाराष्ट्र जनरल सेक्रेटरी गौतम सोनवणे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। आगामी मुंबई महानगर पालिका के चुनाव जल्द ही अनाउंस किए जाएंगे जिस मे RPI 25 से 30 सीटों की भागीदारी मांगी है।वही रामदास अठावले इन चुनाव के सिलसिले में रिपब्लिकन पार्टी के अधिकारी व कार्येकर्ता को गाइड करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में RPI मुंबई केंद्रये कार्यालय मे संजय पवार, प्रकाश जाधव, शिरीष चिखलकर, विशाल गायकवाड़, विजय शेट्टी मौजूद थे।
गौतम सोनवणे ने सभी रिपब्लिकन पार्टी पदाधिकारी व कार्येकर्ताओं से बड़ी संख्या में आने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button