ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया द्वारा खेली जाने वाली तीन एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला के लिए घोषित की गई टीम इंडिया में रोहित शर्मा एवं विराट कोहली को शामिल किया गया है, लेकिन रोहित शर्मा से वनडे श्रृंखला की कप्तानी छीन ली गई है। शनिवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति ने रोहित शर्मा को वनडे टीम की कप्तानी से हटाते हुए टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को वनडे मैचों की भी जिम्मेदारी सौंप दी है। पहले से ही टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को अब वनडे टीम का भी कप्तान बनाया गया है।
