
भाजपा मंत्री आशीष शेलार के सामने कड़ी चुनौती किस करवट बैठेगा ये सियासी ऊंट
मुंबई / अकबर खान
मुंबई : BMC चुनाव 2025-26
बांद्रा वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में म्युनिसिपल वार्ड का चुनाव स्थानीय MLA और राज्य के सांस्कृतिक मंत्री, जिले के संरक्षक मंत्री और मुंबई BJP चुनाव प्रभारी आशीष शेलार के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। वहां के वार्ड में BJP, ठाकरे बंधु और कांग्रेस के बीच बड़ी टक्कर हो रही है।
बांद्रा विधानसभा वार्ड फ़िल्म जगत के बड़े कलाकारों और वही मिडिल क्लास और अपर क्लास व बस्तियां, जैसे झुग्गी झोपडीयां भी शामिल हैं। चूंकि यहां ऊंचे पद वाले नागरिकों और फ़िल्म जगत के बड़े कलाकारों के घर हैं, इसलिए यहां की लड़ाइयों पर सबका ध्यान है। वार्ड नंबर 97 से 102 तक शेलार की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा BJP उम्मीदवार जिताएं। इन छह वार्ड में से तीन में 2017 के म्युनिसिपल चुनाव में BJP उम्मीदवार जीते थे, जबकि बाकी वार्ड में इंडिपेंडेंट, कांग्रेस और शिवसेना का एक-एक उम्मीदवार जीता था। वही 2017 के BMC चुनाव जीतने वाली हेतल गाला, अलका केरकर और स्वप्ना म्हात्रे को BJP ने फिर से उम्मीदवार बनाया है। वार्ड नंबर 97 में BJP की हेतल गाला, उद्धव सेना की ममता चव्हाण और कांग्रेस की गौरी छाबड़िया के बीच मुकाबला है। वार्ड नंबर 98 में MNS की दीप्ति काणे, BJP की अलका केरकर और वंचित के सुदर्शन येलवे मैदान में हैं। वार्ड नंबर 99 में उद्धव सेना के चिंतामणि निवाते, BJP के जितेंद्र राउत और कांग्रेस की सुनीता वेवकर के बीच मुकाबला है। वार्ड नंबर 100 में BJP की स्वप्ना म्हात्रे, उद्धव सेना की साधना वरसकर और कांग्रेस की निदा शेख मैदान में हैं। वार्ड नंबर 101 में BJP की अनुश्री घोडके, उद्धव सेना की एडवोकेट अक्षता मेनेजेस और कांग्रेस की करेन डीमेलो मैदान में हैं। वार्ड क्रमांक 102 में कांग्रेस के राजा रहबर खान, मनसे के आनंद हजारे, राकांपा (अजीत पवार) के जाहिद खान और भाजपा के नीलेश हंडगर मैदान में हैं। प्रचार जोरों पर, विपक्षी दल भी बना रहे मोर्चा वार्ड 197 से 102 में प्रचार जोर पकड़ चुका है और विपक्षी दलों ने भी अच्छा मोर्चा बना लिया है। वार्डवार बैठकें, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठकें, नागरिकों से सीधा संवाद, विकास कार्यों का श्रेय और लंबित मुद्दों पर प्रचार देखा जा रहा है। कई जगहों पर घर-घर जाकर, सोसायटियों में बैठकें, छोटी-छोटी मीटिंग और सोशल मीडिया पर प्रचार तेज हो गया है। 2. भाजपा विकास कार्यों को पेश कर रही है। दूसरी ओर विपक्ष ‘नगर निगम प्रशासन और स्थानीय समस्याओं’ को लेकर आक्रामक रुख अपनाए हुए है। वार्ड में जातिगत व सामाजिक समीकरणों और असंतुष्ट तत्वों का अध्ययन कर रणनीति बनाई जा रही है। कांग्रेस विधानसभा चुनाव में मिले अच्छे वोटों का फायदा उठाने की कोशिश में है। 2024 के विधानसभा चुनाव में वोट आशीष शेलार 82,780 वोट पाकर विधानसभा चुनाव जीते। जबकि कांग्रेस के आसिफ जकारिया दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें 62,850 वोट मिले।